Today Match Schedule 20 March 2026: टी20 वर्ल्ड कप के बाद से सभी क्रिकेटर आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं और इस बीच क्रिकेट फैंस को मैदान पर ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अभी न्यूजीलैंड की जमीन पर जारी है और आईपीएल 2026 से पहले इस सीरीज के जरिए फैंस का कुछ मनोरंजन जरूर हो रहा है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाना है। आइए जानते किसका-किसका मैच है, किस समय मुकाबला शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं।
आज किसका-किसका मैच हैः क्रिकेट के मैदान पर आज एक बार फिर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम उस हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश में जुटी है। सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर हो रही है। इस 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीता था, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में 68 रन से जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी कर ली है। अब आज तीसरे टी20 मैच की बारी है।
कब और कहां होगा आज का मैच? (Today Match Schedule, 20 March 2026, Friday)
| किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 | ऑकलैंड | भारत में सुबह 11:45 बजे |
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारत में टीवी पर कहां देखें? (NZ vs SA 3rd T20 Match On TV In India)
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखा जा सकता है।
कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग? (NZ vs SA 3rd T20 Match Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप (Sony Liv APP) या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (South Africa And New Zealand T20 Squads)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमः मिचेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फोल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जेमीसन, निक केली, टॉम लाथम, कोल मैककॉनची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढी।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमः केशव महाराज (कप्तान), ओटनेल बार्टमैन, ईथन बॉश, जेराल्ड कोएटज़ी, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हर्मन, रुबिन हर्मन, जॉर्ज लिंडे, एनक़ोबानी मोक्वेना, एंडिले सिमेलाने, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सबरायन और जेसन स्मिथ।
