क्रिकेट

Today IPL Match 23 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, दो टीमें होंगी आमने-सामने; जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

today ipl 2026 match 23 May: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (23 मई 2026) अब वीकेंड की बारी है। शुक्रवार को आरसीबी और हैदराबाद के बीच हुए रोमांचक मैच के बाद शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। य मुकाबला पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला है। यहां जानेंगे मुकाबले के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 23 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (23 मई, शनिवार) एक और रोमांचक मुकाबले की बारी है। दो टीमें के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए तीन टीमें तय हो गई हैं। बची हुई एक जगह के लिए अभी तीन टीमें लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का 68वां मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को अपनी किस्मत आजमाने का आज आखिरी मौका मिलेगा। वह फिलहाल 13 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। यह पंजाब और लखनऊ का आखिरी लीग मुकाबला है। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

पंजाब को किस्मत आजमाने का आखिरी मौका

वहीं, टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स आखिरी के छह मुकाबले लगातार हारी है। अगर आज वह लखनऊ के खिलाफ हार जाती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे यह मुकाबला जीता होगा। साथ ही राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के मुकाबले पर भी नजर रखनी होगी।

IPL 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today MatcheS Schedule, 23 May 2026, Sunday)

मैचवेन्यूसमय
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS)इकाना स्टेडियम (लखनऊ)7ः30 बजे

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए सात मुकाबलों में कांटे की टक्कर हुई है, जिसमें PBKS को चार, जबकि LSG को तीन मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, लखनऊ में हुए दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों में भी PBKS को दो, जबकि LSG को एक जीत मिली है। हालांकि, 2025 से दोनों टीमों के बीच हुए अब तक तीन मैचों को PBKS ने जीता है। इस सीजन जब दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ में पहली बार मिली थीं, तो प्रियांश आर्या के 94 रनों की मदद से PBKS को 54 रनों की बड़ी जीत मिली थी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article