क्रिकेट

Today IPL Match 29 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, फाइनल का टिकट दांव पर, जानिए कब और कहां मुकाबला

Today IPL Match 29 May 2026: आईपीएल 2026 में अब बस दो मुकाबले बचे हैं और फिर सबको पता चल जाएगा कि चैंपियन टीम कौन सी है। आज का मुकाबला तय करेगा कि फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ कौन अहमदाबाद के मैदान पर उतरने वाला है। यहां जानिए आज किसका मैच है और कहां व कितने बजे है मुकाबला।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज किसका मैच है
  • आईपीएल में आज क्वालीफायर-2 की बारी

Today IPL Match 29 May 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की 29 गेंदों में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी के बदौलत 244 रनों का बड़ा लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा था, लेकिन हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और 47 रनों की जीत के साथ राजस्थान ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली जहां आज उसके सामने मौका होगा फाइनल में टिकट हासिल करने का और साथ ही वो नया इतिहास भी रच सकते हैं।

आज किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में आरसीबी से हारने के बाद यहां पहुंची है और उसे दूसरा मौका मिला है फाइनल में जाने के लिए। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद की टीम को एलिमिनेटर मैच में शिकस्त देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं और देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में जीत हासिल करके कौन सी टीम 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी।

IPL 2026 में आज के क्वालीफायर-2 मैच का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Eliminator Match Schedule, 29 May 2026, Thursday)

आज किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
गुजरात बनाम राजस्थान (GT vs RR)न्यू चंडीगढ़शाम 7:30 बजे

आईपीएल इतिहास में गुजरात और राजस्थान के आमने-सामने के आंकड़े (GT vs RR Head to Head Stats)

आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक सिर्फ 10 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 7 जीत गुजरात की टीम को मिली हैं, जबकि राजस्थान की टीम सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article