स्पोर्ट्स

ब्राजील के दिग्गज डिफेंडर ब्रिटो का निधन, 1970 में देश को बनाया था विश्व चैंपियन

ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने निधन की जानकारी दी, लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया। ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

Image

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर ब्रिटो का निधन। फाइल फोटो

मॉरिसटाउन (अमेरिका)। ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने निधन की जानकारी दी, लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया। ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने कहा, ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे। 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, मैं अपने देश के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संघर्षशील स्वभाव हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटो निमोनिया से जुड़ी दिक्कतों के बाद 14 मई से अस्पताल में भर्ती थे।

इतिहास के मशहूर फुटबॉलर

ब्रिटो 1971 के कोपा रोका और 1972 के तासा इंडिपेंडेंसिया जीतने वाली ब्राजील टीम का भी हिस्सा रहे थे। ब्राजील ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार विश्व कप जीता है और वह छठे खिताब की शुरुआत शनिवार को मोरक्को के खिलाफ मुकाबले से करेगा। वह इतिहास में सबसे मशहूर फुटबॉल टीमों में से एक का हिस्सा रहे, जिसमें पेले, जैरजिन्हो, टोस्टाओ, रिवेलिनो और कार्लोस अल्बर्टो जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं।

पेरू में पकड़ा गया ड्रग डीलर

एक कथित ड्रग डीलर को पकड़ने के लिए पेरू पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। पुलिसकर्मी FIFA वर्ल्ड कप मस्कट बनकर आरोपी के पास पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए तीन मेजबान देशों के तीन मस्कट हैं। पेरू फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले रहा है, क्योंकि वह क्वालिफाई नहीं कर पाया। उसे अगले विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए फिर से क्वालीफिकेशन राउंड से गुजरना होगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article