राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और इस क्षेत्र में आपसी सहयोग एवं संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर सहमति जताई। डोभाल आधिकारिक यात्रा पर रविवार को वियतनाम पहुंचे।
दूतावास ने कहा, 'भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने आज वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, उपप्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की।'
'दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की'
इसने कहा, 'दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और इस क्षेत्र में सहयोगात्मक गतिविधियों को आगे भी जारी रखते हुए इन्हें और मजबूत करने पर सहमति जताई।'डोभाल की यह यात्रा ’भारत-वियतनाम उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के अनुरूप है।
मई में, भारत और वियतनाम ने अपने संबंधों को ’उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया और 2030 तक 25 अरब अमेरिकी डॉलर का वार्षिक व्यापार लक्ष्य तय किया।
डोभाल ने वियतनाम के मंत्री से मुलाकात की, सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम के जन सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग टैम क्वांग के साथ उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की और मौजूदा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। हनोई में भारतीय दूतावास ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'एनएसए अजीत डोभाल ने आज वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं जन सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग टैम क्वांग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 16 साल बाद भारत आए पोलैंड के पीएम टस्क, PM मोदी से हुई ऐतिहासिक मुलाकात
कहा गया है, 'द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग भारत और वियतनाम के बीच गहरी और आपसी विश्वास पर आधारित साझेदारी को दर्शाता है।'पोस्ट में कहा गया है, 'दोनों पक्षों ने सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग पर चर्चा की और मौजूदा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।'
