बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 61वें जन्मदिन पर उनके चाहने वालों को एक खास तोहफा मिला है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने फिल्म में अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख के साथ अपने नाच की एक खास झलक भी दिखाई है। दोनों सितारों को एक साथ देखने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। करीना की इस तस्वीर ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-HBDSRK: आया चांद आया...छत पर मेरा Shah Rukh Khan आया)
करीना ने शाहरुख को खास अंदाज में दी बधाई
एक्ट्रेस करीना कपूर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों सितारे आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे साफ नहीं दिखते, लेकिन दोनों का अंदाज खास है। करीना ने तस्वीर के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो किंग। आप हमेशा इस दुनिया पर राज करेंगे। चलिए, साथ में नाचते हैं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।' उन्होंने फिल्म के सिनेमाघरों में आने की तारीख 24 दिसंबर 2026 भी बताई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान के साथ अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। करीना के अलावा रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण के भी खास किरदार होने की खबर है।
शाहरुख और दीपिका के गाने ने बढ़ाया उत्साह
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी जारी किया गया। इसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रही हैं। अब लोगों को 24 दिसंबर का इंतजार है, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।
