स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही और एलियाना ने बांधा समां, कनाडा में हुई ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी

Nora Fatehi Dance in FIFA World Cup 2026: यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप की शुरुआत तीन मेजबान देशों में एक साथ हो रहे समारोहों से हुई है। टोरंटो में हुआ यह शो तीन देशों में चल रही ओपनिंग सेरेमनी का दूसरा हिस्सा था। पहला कार्यक्रम गुरुवार को मेक्सिको सिटी में हुआ था। इसके बाद तीसरी ओपनिंग सेरेमनी अमेरिका में होगी।

Image

फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी (FIFA)

Nora Fatehi Dance in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का जश्न अब कनाडा पहुंच गया है। शुक्रवार को टोरंटो में वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी हुई। यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप की शुरुआत तीन मेजबान देशों में एक साथ हो रहे समारोहों से हुई है। इस शानदार कार्यक्रम को मशहूर इटैलियन क्रिएटिव डायरेक्टर मार्को बालिच ने तैयार किया था। टोरंटो में हुआ यह शो तीन देशों में चल रही ओपनिंग सेरेमनी का दूसरा हिस्सा था। पहला कार्यक्रम गुरुवार को मेक्सिको सिटी में हुआ था। इसके बाद तीसरी ओपनिंग सेरेमनी अमेरिका में होगी। तीनों देशों के कार्यक्रम एक ही थीम से जुड़े थे। इसका थीम था- "फुटबॉल कैसे संस्कृतियों और देशों को जोड़ता है"।

नोरा फतेही ने गाया वर्ल्ड कप एंथम

मोरक्को-कनाडाई स्टार नोरा फतेही इस शो की मुख्य परफॉर्मर रहीं। उन्होंने अपना फीफा सॉन्ग "Siir Siir" गाया। यह गाना मोरक्को के मशहूर फुटबॉल चैंट से प्रेरित है। "Siir Siir" का मतलब होता है "चलो, चलो"। नोरा को उम्मीद है कि यह गाना टूर्नामेंट में सभी टीमों के लिए जोश भरने वाला एंथम बनेगा। इस जोशीले गाने को नोरा ने वेगेड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर बनाया है। गाने में मोरक्कन दारीजा, अरबी, फ्रेंच और इंग्लिश का मिक्स है।

एलियाना भी बनीं वर्ल्ड कप साउंडट्रैक का हिस्सा

फलस्तीनी-चिली सिंगर एलियाना भी शो में छा गईं। 24 साल की एलियाना भी वर्ल्ड कप के ऑफिशियल साउंडट्रैक का हिस्सा हैं। उनका गाना "Illuminate" कनाडाई सिंगर जेसी रेयेज के साथ है। इसे मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर सर्कट ने बनाया है। सर्कट ने कैटी पेरी का "Roar" और माइली साइरस का "Wrecking Ball" जैसे हिट गाने भी प्रोड्यूस किए हैं।

स्टार्स से सजा टोरंटो का BMO फील्ड

टोरंटो के BMO फील्ड में कनाडा के पहले मैच से 90 मिनट पहले यह सेरेमनी हुई। कनाडा का पहला मैच बोस्निया और हर्जेगोविना से था। नोरा और एलियाना के अलावा माइकल बुब्ले, एलानिस मॉरिसेट, अलेसिया कारा, जेसी रेयेज, वेगेड्रीम, संजॉय और विलियम प्रिंस जैसे स्टार्स ने भी परफॉर्म किया।इससे पहले गुरुवार को मेक्सिको सिटी में ओपनिंग सेरेमनी हुई थी। वहां शकीरा और बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया था। उसके बाद मेक्सिको और साउथ अफ्रीका का मैच हुआ था। 2026 वर्ल्ड कप पहली बार 48 टीमों के साथ खेला जा रहा है। कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें