देश

VIDEO: अमित शाह पहुंचे एक्टर चिरंजीवी के घर, राम चरण से भी की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। हालांकि, इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

हैदराबाद में चिरंजीवी-राम चरण से मिले अमित शाह। ANI

Photo : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे व अभिनेता राम चरण से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।

अमित शाह की चिरंजीवी और राम चरण से हुई इस मुलाकात की जानकारी सामने आने के बाद यह चर्चा में है। चिरंजीवी और राम चरण तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं। दोनों की फिल्मों को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

हैदराबाद में हुई मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद स्थित चिरंजीवी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने चिरंजीवी और राम चरण से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे।

हालांकि, अभी इस मुलाकात के एजेंडे या बातचीत के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुलाकात के उद्देश्य को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

इससे पहले अमित शाह ने हैदराबाद में बीजेपी द्वारा आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के बाद अमित शाह ने कांग्रेस और पार्टी नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, "राहुल जी, मेरी बात सुनिए। दो दिन पहले आपने एक मॉक पार्लियामेंट की थी। अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं कहता कि आप इस मॉक पार्लियामेंट में कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाएं, बिना विपक्ष का नेता बने। क्यों? क्योंकि आप असली पार्लियामेंट में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। कम से कम अगर आप मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो सोनिया जी के दिल को थोड़ी शांति मिलेगी।" "राहुल जी, आप इस तरह से चुनाव नहीं जीत सकते। आप तीन या चार महीने देश में बिताते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। आपको देश में पसीना बहाना होगा। आपको लोगों के साथ एकजुट होकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए काम करना होगा।"

कांग्रेस पार्टी वेंटिलेटर पर है: अमित शाह

उन्होंने कहा कि यह पार्टी खुद वेंटिलेटर पर है। क्या यह वेंटिलेटर पार्टी मोदी जी के साथ मैराथन दौड़ सकती है? राहुल जी, मोदी जी को भूल जाइए। मेरे तेलंगाना युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी आपको हरा देंगे। इस पदयात्रा में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत की। इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर प्रतिक्रिया दी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article