स्पोर्ट्स

Asian Mens Hockey Championship: महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के बीच बड़ा फैसला, अगले साल राजगीर में होगी एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप

Asian Mens Hockey Championship: बिहार के राजगीर में महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांचा जारी है। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन हो देखते हुए अगले साल राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यह जानकारी लखीसराय के जिलाधिकारी ने चल रहे मैच के दौरान दी।

Image

महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Asian Mens Hockey Championship: राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन ने बिहार को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। एक सफल टूर्नामेंट के बाद बताया जा रहा है कि अगले साल राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यह जानकारी लखीसराय के जिलाधिकारी ने चल रहे मैच के दौरान दी। अगर, ऐसा होता है तो खेल जगत में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए बिहार के पास एक और बड़ा मौका होगा।

डीएम लखीसराय मिथिलेश मिश्र ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि इतना बड़ा आयोजन राज्य में हो रहा है। महिला चैंपियनशिप के लिए जो 'गौरव यात्रा' निकाली गई थी, उसमें पूरे बिहार के हर वर्ग और आयु के लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि युवाओं को प्रेरित भी कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार ने खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। राजगीर का यह हॉकी स्टेडियम इसका उदाहरण है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से बिहार के बच्चे प्रेरित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

डीएम ने बताया कि राज्य सरकार और बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने 'मिशन मशाल' के तहत विद्यालयों में बच्चों का टैलेंट सर्च अभियान शुरू किया है। इस आयोजन के बाद स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि बच्चों की प्रतिभा पहचानी जा सके। इस तरह उनके हुनर को बेहतर प्रशिक्षण से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2036 के ओलंपिक में बिहार से खिलाड़ी पदक जीतें।

डीएम ने यह भी बताया कि राजगीर में एशियन पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त 2025 में किया जाएगा। आयोजन की तारीखों की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। मैच के दौरान जो माहौल बनता है उस पर उन्होंने कहा कि आज (मंगलवार) का सेमीफाइनल बेहद रोमांचक है। सभी दर्शकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। खेल भावना की जीत होनी चाहिए। जो बदलाव हम देख रहे हैं, वह बिहार के लिए एक नई शुरुआत है।

महिला चैंपियनशिप की सफलता ने राजगीर को खेल आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है। ऐसे में पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन इस दिशा में एक और बड़ा कदम होगा। बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि खेल जगत में इस राज्य को इन बड़े आयोजनों के दम पर मजबूत पहचान मिलेगी।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article