Tokyo Paralympics 2021: योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो F56 में जीता सिल्वर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2021, 09:15 AM IST

भारतीय पैराएथलीट योगेश कठुनिया ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो की F56 स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।

Tokyo Paralympics 2021: योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो F56 में जीता सिल्वर 

टोक्यो: भारत के टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार का दिन बेहद शानदार रहा। जहां दिन की शुरुआत अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक दिलाकर की। उसपर थोड़ी ही देर बाद पुरुषों की डिस्कस थ्रो की F56 स्पर्धा में योगेश कठुनिया ने सिल्वर रोशनी बिखेर दी। कठुनिया डिस्कस थ्रो में दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक पर उन्होंने कब्जा किया। उन्होंने 44.38 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर पैरालंपिक में पदक हासिल किया। 

उनकी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमितशाह ने बधाई दी है। दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले योगेश के घर पर उनके मेडल जीतने के बाद जश्न का माहौल है। 

सिल्वर मेडल जीतने के बाद योगेश भावुक नजर आए। मैं रजत पदक जीतकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी सफलता में सहयोग के लिए साई, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और खासकर अपना मां का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।



End of Article