क्रिकेट

बीसीसीआई की एजीएम में हुआ चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर के भविष्य पर फैसला

मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में आयोजित 95वीं एजीएम में चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर के कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर फैसला हो गया है।

Image

बीसीसीआई की 95वीं एजीएम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

मुंबई: बीसीसीआई की 95वीं एजीम में ऐसे तो बहुत से मु्द्दों पर चर्चा हो रही है लेकिन सबकी नजरें चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर के कार्यकाल को लेकर होने वाले फैसले पर टिकी हुई थीं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एजीम में बीसीसीआई की सदस्य इकाइयों ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल को विस्तार देने या उनके स्थान पर नया अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला बोर्ड के पदाधिकारियों पर छोड़ दिया है।

अक्टूबर में समाप्त होगा आगरकर का कार्यकाल

अगरकर का कार्यकाल अगले महीने(अक्तूबर) की शुरुआत में समाप्त होने वाला है। बैठक के बाद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'चयन समितियों से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उन्होंने हालांकि अगरकर के कार्यकाल को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं बताई।

इन दिग्गजों ने की एजीम में शिरकत

एजीम में बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव देवजीत सैकिया के अलावा बोर्ड से संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के प्रतिनिधि और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तथा कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि और पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी मौजूद रहे। सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के भविष्य पर फैसला करने के साथ-साथ बीसीसीआई जूनियर चयन समिति के सभी पांच पदों को भी भरने की प्रक्रिया पर विचार कर रहा है। इस बीच, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया कि मैचों के आवंटन के दौरान उसे कुछ और प्रमुख मुकाबले दिए जाने पर विचार किया जाए।

पार्थिव बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर

अगर अजीत आगरकर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाए जाने का फैसला होता है तो उनकी जगह पार्थिव पटेल नए मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं। पांच सदस्यीय चयन समिति में उनकी एंट्री होती ही वो सबसे सीनियर हो जाएंगे और उनका चीफ सिलेक्टर बनना तय हो जाएगा। अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में आरपी सिंह, शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा हैं। सभी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। पार्थिव पटेल के पास इन सभी से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article