BWF World Tour Finals: पीवी सिंधू दूसरा खिताब जीतने से चूकीं, फाइनल में मिली करारी शिकस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2021, 02:23 PM IST

PV Sindhu in BWF World Tour Finals: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स का दूसरा खिताब जीतने से चूक गईं। उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

BWF World Tour Finals: पीवी सिंधू दूसरा खिताब जीतने से चूकीं, फाइनल में मिली करारी शिकस्त

बाली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को रविवार को यहां खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेम में हारने के कारण बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू के पास विश्व में छठे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी के खेल का कोई जवाब नहीं था और वह आसानी से 16-21, 12-21 से हार गयी। सियोंग ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और बेसलाइन पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

उन्होंने 39 मिनट तक चले मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। सियोंग ने इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे। उन्होंने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को हराया था।

यह तीसरा अवसर था जबकि सिंधू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। वह 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

End of Article