अध्यात्म

Weekly Horoscope, 20 November to 26 November: मेष राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग, कन्या जातक रहें सतर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 09:37 AM IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2022 तक- सुजीत जी महाराज: तुला व मकर राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व तुला के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। मकरराशि के जातक स्वास्थय के प्रति रहे सचेत। जानें क्या कहता है आपका आने वाले सप्ताह का राशिफल।

Image

Weekly Horoscope 20 Nov to 26 Nov 2022

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 20 to 26 November 2022-सुजीत जी महाराज: इस सप्ताह सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे वहीं शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष, तथा केतु तुला में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा बुध की राशि कन्या में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व तुला के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत

मेष- इस सप्ताह के प्रथम 03 दिन जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं । व्यवसाय में प्रगति के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र सूर्य के साथ सप्तम गोचर कर रहा है। इस सप्ताह का फल बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध , सूर्य व शुक्र के साथ खष्ठम बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे। व्यवसाय में आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। चतुर्थ बुध शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

कर्क- इस वीक सूर्य व बुध के एकसाथ इस राशि से पँचम भाव में गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सात प्रकार के अन्न का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह सोमवार को चन्द्रमा के तृतीय गोचर के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह छात्र सफल रहेंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं।

कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य शुक्र के साथ तृतीय स्थान पर हैं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

तुला-राशि स्वामी शुक्र व सूर्य एकसाथ इसी राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्र का सप्तम गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक- मङ्गल राशि स्वामी होकर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। उड़द का दान करते रहें।

धनु- चन्द्रमा मंगलवार के बाद तुला में गोचर करेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि मकर में रहकर राजनीतिज्ञों को लाभ दे सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार की अन्न का दान करें।

मकर- गुरु तृतीय व सूर्य वृश्चिक यानी इस राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

कुम्भ- गुरु द्वितीय,सूर्य -शुक्र दशम में तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश में है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरु छात्रों को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें।

मीन- गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा तुला में रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का शुक्र के साथ भाग्यभाव में गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें।

सुजीत जी महाराज

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article