अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 20 November 2022: वृष और कुम्भ वाले का रह सकता है स्वास्थ्य खराब, जानें अपनी राशि का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 20, 2022, 12:09 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 November 2022: आज मेष और कन्या राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। तुला व कुम्भ राशि के छात्रों के लिए आज शुभ दिन है। वहीं, वृष व कुम्भ के जातकों की स्वास्थ्य आज खराब हो सकती है। इसके अलावा कर्क व मकर राशि के लोग राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए अपनी राशि के बारे मे...

Image

Horoscope Today, 20 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 November 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा हस्त नक्षत्र व कन्या राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं ।सूर्य वृश्चिक में है।मङ्गल अब वृष से मिथुन राशि में आ चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज तुला व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।वृष व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल-

Also Read: Aaj Ka Panchang, 20 November 2022:

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- सूर्य अष्टम व चन्द्रमा खष्ठम भाव में हैं।आज गुरु शिक्षा में कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।उड़द का दान करें। पीपल की पूजा करें।

2. वृष- मङ्गल अब द्वितीय गोचर कर रहा है।गुरु के अपनी राशि मीन व चन्द्रमा के पँचम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जाँब में कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटीक्स में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-जाँब में परेशानी संभावित है।राशि स्वामी बुध व चतुर्थ चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जाँब में प्रोग्रेस दे सकता है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

4. कर्क- मङ्गल अब द्वादश तथा गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है।जाँब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।

5. सिंह-राशि स्वामी सूर्य वृश्चिक में सफलता का कारक है।जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।गुड़हल व अपराजिता का पुुुष्प साथ में रखें।

6. कन्या-इस राशि का चन्द्रमा व मङ्गल का बुध की राशि मिथुन में गोचर बैंकिंग,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला-आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाये।

8. वृश्चिक- आज मङ्गल का अष्टम गोचर व्यवसाय को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।पिता के आशीर्वाद से सूर्य ग्रह की शुभता बढ़ती है।

9. धनु-चन्द्रमा का कन्या व गुरु के मीन गोचर का प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- मङ्गल खष्ठम ,चन्द्रमा का कन्या व शनि का इस राशि में वक्री गोचर आईटी व बैंकिंग फील्ड के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र बैंकिंग जाँब का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ-मङ्गल पँचम संतान व शिक्षा के लिए मंगलकारी है।चन्द्रमा कन्या व शनि मकर राशि में यानी द्वादश हैं।द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है।शुक्र व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

12 . मीन-सूर्य वृश्चिक व गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है।चन्द्रमा व शनि का मकर भाव में गोचर राजनीतिज्ञों को को लाभ दे सकता है।केतु आध्यात्म में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article