अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 19 November 2022: आज का पूरा पंचांग यहां देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 06:23 AM IST

Aaj Ka Panchang 19 November 2022 in Hindi Today: शनिवार के दिन भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की उपासना का है बेहद उत्तम दिन शनिवार की रात माता काली उपासना व व्रत का मिलेगा अनन्त पुण्य। जानिए शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त।

Image

Aaj Ka Panchang 19 November 2022

Aaj Ka Panchang 19 November 2022 in Hindi Today: 19 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की दशमी है।10:21am के बाद एकादशी है।संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।

भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक19 नवम्बर 2022
दिवस शनिवार
माहमार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष
तिथिदशमी 10:21am तक फिर एकादशी
सूर्योदय06:47am
सूर्यास्त05:25pm
नक्षत्रउत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशिवृश्चिक
चन्द्र राशिकन्या
करणविष्टि
योग विषकम्भ

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभ मुहूर्त समयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58am से 12:40 pm तक राहुकालप्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article