अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 20 November 2022: जन्मांक 03 के जातकों को हो सकती है आंखों से जुड़ी समस्या

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 20, 2022, 12:08 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 20 नवम्बर 2022 है। 20 अंक बेहद शुभ होने के साथ धन,ऐश्वर्य, सफलता, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक होता है। आज का भाग्यांक 01 रहेगा। तो आइए जन्मांक के अनुसार जाँब, व्यवसाय और स्वास्थ्य की स्थिति जान लेते हैं।

Image

Numerology Today, 20 November 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 20 नवम्बर 2022 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 20-11-2022का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 03 व 06 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

2. जन्मांक02- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय--- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 02 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Also Read: Aaj Ka Panchang, 20 November 2022:

3. जन्मांक03- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी सूर्य जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी राहु मित्र नहीं हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के अंक 01 व 02 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05- शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक02 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

6. जन्मांक06- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 01के स्वामी सूर्य व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य है।शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

9. जन्मांक09- शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article