अध्यात्म

Toilet Seat Vastu Tips: घर पर शौचालय सीट किस दिशा में होनी चाहिए?

Toilet Seat Direction As Per Vastu: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहे तो टॉयलेट सीट की दिशा पर जरूर ध्यान दें। गलत दिशा में लगाई गई टॉयलेट सीट हेल्थ ही नहीं आर्थिक जीवन तक पर बुरा प्रभाव डालती है।

Image

Toilet Seat Direction As Per Vastu

Toilet Seat Direction As Per Vastu: वास्तु शास्त्र अनुसार टॉयलेट सीट का सही दिशा में होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इसका हमारी स्वास्थ्य लाइफ से लेकर आर्थिक लाइफ तक पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग अपने घर की तमाम चीजों के वास्तु पर तो ध्यान दे लेते हैं पर बाथरूम को बिल्कुल भूल जाते हैं। जबकि बाथरूम का भी घर की खुशहाली और समृद्धि में अहम योगदान होता है। इसलिए आज यहां हम आपको बताएंगे कि शौचालय सीट की सही दिशा क्या है।

टॉयलेट सीट की सही दिशा (Vastu For Toilet Seat Facing Direction)

वास्तु अनुसार शौचालय सीट उत्तर, पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में शौचालय सीट होने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। टॉयलेट सीट कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होनी चाहिए। इस दिशा में टॉयलेट सीट होने से हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है।कुल मिलाकर इस बात का ध्यान रखना है कि टॉयलेट सीट का उपयोग करते समय आपका मुख घर की उत्तर या दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।

ऐसी होनी चाहिए टॉयलेट सीट

वास्तु अनुसार टॉयलेट सीट हमेशा साफ रखनी चाहिए। गंदी सीट आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न करती है। इसके अलावा टॉयलेट सीट बाथरूम के फ्लोर से थोड़ी ऊपर होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।

इस दिशा में होना चाहिए बाथरूम

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार बाथरूम बनवाने के लिए आपके घर का उत्तर-पूर्व हिस्सा सबसे सही होता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम न बनवाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन यदि आपका शौचालय पहले से ही दक्षिण-पश्चिम भाग में बना हुआ है तो आप बाथरूम की दीवार के बाहरी हिस्से पर वास्तु पिरामिड रख सकते हैं। या फिर आप अपने बाथरूम का दरवाजा हर समय बंद रखें।

बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

अगर आपके घर का बाथरूम गलत दिशा में है तब आप इस बाथरूम में एक लाल बल्ब लगाएं और इसे हमेशा चालू रखें। इसके अलावा बाथरूम में नमक रखें और कपूर जलाने पर भी रख सकते हैं। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article