Vastu Tips: करियर में तरक्की के लिए घर की इस दिशा में लगाएं 7 घोड़ों की पेंटिंग, पैसों की होने लगेगी बारिश

Seven Horse painting Vastu: वास्तु के अनुसार कुछ पेंटिंग घर में लगाना शुभ होता है जिससे घर के लोगों की तरक्की होती है औऱ घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है वैसे ही घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना शुभ माना जाता है।

Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क Updated Apr 13 2024, 00:19 IST
किस दिशा में लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर?Image Credit : Canva01 / 06

किस दिशा में लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर?

Seven Horse Painting Vastu: वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। घर में रखी हर चीज का हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए कहा जाता है कि हर चीज को वास्तु के हिसाब से सही दिशा और सही जगह पर रखना चाहिए। इसी तरह घर पर 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। 7 घोड़ों की पेंटिंग या तस्वीर लगाने से घर पर सकारातमक ऊर्जा का वास होता है। इससे तरक्की और सफलता के सभी रास्ते खुलते हैं। वास्तु शास्त्र में 7 घोड़ों की पेंटिंग के बारे में भी कई सारी बातें बताईं गई हैं। शास्त्र के अनुसार, इसे कहां और किस दिशा में लगाना है इसका ध्यान रखना चाहिए।

7 घोड़े की पेंटिंग के फायदेImage Credit : Canva02 / 06

7 घोड़े की पेंटिंग के फायदे

वास्तु शास्त्र में 7 घोड़ों की पेंटिंग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि दौड़ते हुए 7 घोड़ों की पेंटिंग घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। घोड़े शक्ति, साहस, मेहनत और ताकत का प्रतीक माने जाते हैं वहीं दौड़ते हुए सात घोड़े घर की तरक्की और सफलता लेकर आते हैं।

फेंगशुई में भी बताया गया है महत्वImage Credit : Canva03 / 06

फेंगशुई में भी बताया गया है महत्व

फेंगशुई यानी चीनी वास्तु शास्त्र में भी घोड़े को शुभ माना जाता है। फेंगशुई में घोड़ों को अच्छे भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इसे घर या कार्यस्थल पर लगाने से लक अपने आप खिंचा चला आता है।

एक ही दिशा में नजर आनी चाहिएImage Credit : Canva04 / 06

एक ही दिशा में नजर आनी चाहिए

दुकान या बिजनेस स्थल पर सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। ध्यान रखें की 7 घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर में घोड़े एक ही दिशा में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हों।

किस दिशा में लगाना होता है शुभ?Image Credit : Canva05 / 06

किस दिशा में लगाना होता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हो तो ध्यान रखें कि इसे घर की पूर्व दिशा में ही लगाएं।

ऑफिस में लगाने की सही दिशा क्या है?Image Credit : Canva06 / 06

ऑफिस में लगाने की सही दिशा क्या है?

​ वहीं अगर आप इसे कार्यस्थल यानी दुकान या ऑफिस में लगा रहे हैं तो इसे हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगाएं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!