अध्यात्म

Utpanna Ekadashi 2022: इस एकादशी से ही हुई थी एकादशी व्रत की शुरुआत, व्रत से मिलता है अद्भुत फल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:01 PM IST

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का काफी महत्व होता है। लेकिन सभी एकादशी में मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाली एकादशी को खास माना जाता है। क्योंकि इसी दिन से एकादशी व्रत की शुरुआत मानी जाती है। इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। उत्पन्ना एकादशी व्रत से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है।

Image

उत्पन्न एकादशी की इस दिन करें पूजा

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष एकादशी को विष्णुजी के शरीर से हुई देवी एकादशी की उत्पत्ति
  • उत्पन्ना एकादशी के दिन से ही हुई एकादशी व्रत की शुरुआत
  • उत्पन्ना एकादशी के व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Utpanna Ekadashi 2022 Vrat Puja Vidhi Importance: एकादशी के दिन व्रत और पूजन हिंदू धर्म से जुड़े सभी घरों में किए जाते हैं। वैसे तो हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो एकादशी तिथि पड़ती है। इस तरह से पूरे साल में 24 और अधिकमास में 26 एकादशी पड़ती है। लेकिन शास्त्रों में उत्पन्ना एकादशी व्रत के विशेष महत्व के बारे में बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत व पूजन 20 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी एकादशी की भी पूजा का विधान है। एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अद्भुत फल की प्राप्ति होती है। जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के व्रत, पूजा विधि और महत्व के बारे में।

कैसे हुई एकादशी व्रत की शुरुआत

धार्मिक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु और मुर नामक राक्षस के बीच जब युद्ध हुआ तो विष्णुजी बद्रिकाश्रम के गुफा में छिप गए और इस बीच गुफा में ही उनकी आंख लग गई। मुर ने भगवान विष्णु को निद्रा में ही मारना चाहा। तभी विष्णुजी के शरीर से एक देवी ने अवतरित होकर मुर का वध कर दिया और भगवान विष्णु के प्राण की रक्षा की। इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी थी। तब से ही एकादशी व्रत की शुरुआत मानी जाती है।

उत्पन्ना एकादशी व्रत का महत्व

उत्पन्ना एकादशी का व्रत सभी व्रतों में खास और उत्तम फलदायी होता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं और पुण्य फलों में वृद्धि होती है।

उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि

पद्म पुराण के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा का विधान है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और साफ कपड़े पहन लें। सबसे पहले उगते सूर्य को अर्घ्य दें और इसके बाद तुलसी में भी जल अर्पित करें। फिर हाथ जोड़कर विष्णुजी का ध्यान करते हुए उत्पन्ना एकादशी व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें। उस पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा को यहां स्थापित करें। पूजा में भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवेद्य सहित 16 सामग्रियां अर्पित करें। उत्पन्ना एकादशी की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में आरती करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article