अध्यात्म

Total Solar Eclipse In India: चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लग रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें साल के पहले ग्रहण की पूरी डिटेल अंदर

Total Solar Eclipse In India: साल 2024 का पहला ग्रहण अप्रैल महीने में लगेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार ये सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को यानी चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा। जानिए इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।

Image

Total Solar Eclipse 2024 In India

Total Solar Eclipse In India (सूर्य ग्रहण कब लगेगा 2024): विज्ञान अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो कुछ विशेष परिस्थितियों में घटित होती है। लेकिन भारत में ग्रहण का वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि धार्मिक महत्व भी माना जाता है। मान्यताओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ होता है। इसलिए इस दौरान कई तरह के शुभ कार्यों पर पाबंदी लगा दी जाती है। बता दें साल 2024 का पहला ग्रहण एक सूर्य ग्रहण होगा। जो चैत्र अमावस्या पर यानी चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा। यहां जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।

पूर्ण सूर्य ग्रहण कब है 2024 (Total Solar Eclipse 2024 In India Date)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है और नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल से शुरू होगा। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), आयरलैंड में नजर आएगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण समय 2024 (Total Solar Eclipse Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को यानी 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। इस समय 9 अप्रैल तारीख लग चुकी होगी।

सूर्य ग्रहण कब लगता है (Surya Grahan Kab Lagta Hai)

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। तो ऐसी स्थिति में सूर्य की चमकीली सतह चंद्रमा की वजह से नजर नहीं आती और सूर्य पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक जाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसका ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। 8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण की बात करें तो, यह एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जिसे पूर्ण सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। खग्रास ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है और वह इतनी दूरी पर होता है जिससे सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पृथ्वी पर जाने से रुक जाता है जिससे पृथ्वी पर अंधेरा सा छा जाता है। इसे ही खग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!