Sita Navami 2024 Date: सीता नवमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता सीता की विधिवत पूजा की जाती है। माता सीता राम भगवान की पत्नि हैं। जितना महत्व हिंदू धर्म में भगवान राम का है उतना ही माता सीता का भी है। राम से पहले सीता का स्थान है। इस कारण से राम नवमी की तरह की सीता नवमी का भी खास महत्व है। इस दिन को सीता जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। सीता नवमी के शुभ अवस पर मां सीता की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है सीता नवमी और इसका महत्व।
Sita Navami 2024 Date (सीता नवमी डेट 2024)
सीता नवमी का त्योहार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 17 मई को सुबह 08 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल ये पर्व 16 मई 2024 को मनाया जाएगा।सीता नवमी 2024 शुभ मुहूर्त (Sita Navami 2024 Shubh Muhurat)
इस साल सीता नवमी का पर्व 16 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सीता नवमी मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।सीता नवमी पूजा विधि (Sita Navami Puja Vidhi)
- सीता नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद मां सीता का ध्यान करें।
- उसके बाद घर के मंदिर में जल से छिड़काव करें।
- फिर साफ चौकी पर मां सीता की मूर्ति को स्थापित करें।
- उसके बाद मां सीता को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।
- फिर मां के सामने घी का दीपक जलाएं।
- अंत में मां सीता कीआरती करें और भोग लगाएं।
