अध्यात्म

Ram Navami Mantra: राम नवमी पर भगवान राम के इन मंत्रों का जाप करने से हर परेशानी का होगा अंत

Ram Ji Ke Mantra: धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम के मंत्रों का जाप करने से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में यहां देखिए श्री राम जी के चमत्कारी मंत्र।

Image

Ram Navami Mantra In Sanskrit And Hindi

Ram Ji Ke Mantra (राम जी के मंत्र): भगवान राम श्री विष्णु जी के सातवें अवतार माने जाते हैं। जिनका जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए ही इस तिथि पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान राम की पूजा करना अत्यंत शुभ फलदायी होती है। अगर आप राम नवमी पर रामलला की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो राम जी के मंत्रों का जाप अवश्य करें।

Ram Ji Ke Mantra Lyrics (राम जी के मंत्र)

शक्तिशाली राम मंत्र (Powerful Ram Mantra in hindi)

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः ||

श्री राम गायत्री मंत्र (Shri Ram Gayatri Mantra)

ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

रामाय मंत्र (Ramay Mantra)

रामाय नमः ||

रामचन्द्राय मंत्र (Ram Chandray Mantra)

श्री रामचन्द्राय नमः ||

राम क्लीं मंत्र (Ram Clin Mantra)

क्लीं राम क्लीं राम||

भगवान राम के मंत्रों का जाप कैसे करें

कहते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से राम जी की पूजा करता है और उनके मंत्रों का जाप करता है। उनके अंदर आत्म विश्वास की कभी कमी नहीं होती। राम जी के मंत्रों के जाप से हर प्रकार के संकट से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि मंत्र का पूरी भक्ति के साथ जप करना चाहिए। राम भगवान के मंत्रों का जाप दिन में तीन, 9, 27, 54, 108 या 1008 बार करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article