Number 3 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह दिनांक 03,12 या 21 व 30 को हुआ है वो जन्मांक 03 के प्रभाव में आएंगे। अंक 03 का स्वामी गुरु होता है। गुरु ज्ञान व धर्म का कारक ग्रह है। चन्द्रमा और सूर्य इसके मित्र ग्रह हैं। मंगल व सूर्य भी इसके मित्र ग्रह हैं। पुखराज अंक 03 का शुभ रत्न हैं। इस जन्मांक के जातक शिक्षा,मीडिया,प्रबंधन,विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। गुरु आध्यात्मिक ग्रह है। प्रायः इस जन्मांक के व्यक्ति का भाग्योदय किसी धार्मिक गुरु के आशीर्वाद के बाद ही होता है। 2023 अंक 02 चन्द्रमा व 03 गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। इसका संयुक्त प्रभाव 07 यानी स्वामी केतु की तरह व्यवहार करेगा।
Janmank 3
स्वास्थ्य-इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मार्च व अगस्त को छोड़कर बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन या लीवर की प्राब्लम आ सकती है। फरवरी से अप्रैल तक का समय श्वांस के रोगियों के लिए थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग अगस्त व नवम्बर में अत्यंत सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कोई विशेष परेशानी की बात नहीं है।
जॉब व व्यवसाय- इस वर्ष आपका व्यवसाय बहुत शानदार रहेगा। व्यवसाय में 15 जनवरी से 16 अप्रैल के मध्य सफलता मिलेगी। फ़िल्म आईटी व मैनेजमेंट जॉब से जुड़े लोगों को मई से नवम्बर के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष जॉब में पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में रुका धन मिलेगा।
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष आपकी लव लाइफ में 15 फरवरी तक थोड़ी दिक्कत रहेगी। 17 अप्रैल के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। 08 अप्रैल तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में नवम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। जीवन साथी के साथ कई सुंदर यात्राएं होंगी।
व्यवसाय व आर्थिक स्थिति- 15 मार्च के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश ज्वेलरी, शेयर,मकान तथा रियल स्टेट में करेंगे। 16 मई के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जून से नवम्बर के मध्य में जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। मार्च,सितम्बर तथा दिसम्बर माह में वाहन खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
शुभ समय- 15 अप्रैल से 16 सितम्बर तक का समय बेहतर है। फरवरी माह बहुत ठीक नहीं है उसके बाद का समय आपके लिए शुभ है।
उपाय- प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हल्दी का प्रयोग करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान करते रहें। गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
अंक ज्योतिष राशिफल 2023
2023 वार्षिक राशिफल । 2023 Yearly Horoscope
