मूलांक 2 अंक ज्योतिष राशिफल 2023 : जीवन में बहुत सफल होते हैं दो अंक के जातक, लव लाइफ रहेगी शानदार

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 1, 2023, 04:01 PM IST

Number 2 Numerology 2023 Prediction For Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility in Hindi: चन्द्रमा धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। जानिए दो जन्मांक वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 02,11,20 या29 को हुआ है वो अंक 02 के जन्मांक में आएंगे। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। चन्द्रमा धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।

Ankfal 2023 Janmank 2

Ankfal Janmank 2

इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। फ़िल्म,पत्रकारिता,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 02 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2023 अंक 07 से प्रभावित रहेगा। अंक 07 स्वामी ग्रह केतु है।

End of Feed