Aquarius Yearly Horoscope 2023, Kumbh Rashifal 2023 In Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2023): कुम्भ राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। मकर का भी स्वामी शनि है। वृष,तुला,मकर इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या व मिथुन का स्वामी बुध इसका मित्र राशि है। इस राशि के लोग राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता तथा बहुत अच्छे कथावाचक भी होते हैं।
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2023
कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023)
स्वास्थ्य- फरवरी व मार्च में हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। 15 मई के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग मार्च से मई तक सावधानी बरतेंगे।
नौकरी- इस वर्ष आप जाँब में उन्नति करेंगे। इस वर्ष जाँब के ही सिलसिले में विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। जून से नवम्बर के मध्य पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर मिलेंगे।
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष 15 फरवरी के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जनवरी से 15 मार्च तक का समय विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 16 नवम्बर तक सावधान रहना होगा।
आर्थिक स्थिति- 15 मार्च तक थोड़ी परेशानी रहेगी। 15 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे।सितम्बर के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। जनवरी से 15 मार्च तक धन का व्यय होता रहेगा। इस वर्ष धन तो आएगा लेकिन व्यय भी ज्यादा होगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।
शुभ समय- 15 अप्रैल से जून। अगस्त के भी महीना बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है।
उपाय- प्रतिदिम श्री विष्णुसहस्त्रनाम व श्री सूक्त का पाठ कीजिये। प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार व शनिवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग व तिल का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध व शनि के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र के बीज मंत्र का जप कीजिये। जो लोग बीमार रहते हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं वो कुशोदक से शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। पीपल को जल देते रहें।
वार्षिक राशिफल 2023 । Yearly Rashifal 2023
मेष राशिफल 2023 | वृषभ राशिफल 2023 | मिथुन राशिफल 2023 | कर्क राशिफल 2023 | सिंह राशिफल 2023 | कन्या राशिफल 2023 | तुला राशिफल 2023 | वृश्चिक राशिफल 2023 | धनु राशिफल 2023 | मकर राशिफल 2023 | कुंभ राशिफल 2023 | मीन राशिफल 2023
