अध्यात्म

Janmashtami 2023: जानिए किस दिन मनाएंगे गृहस्थ और वैष्णव जन्माष्टमी, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2023 भाद्रपद माह को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह कृष्ण जन्म का महीना होता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस त्योहार पर मथुरा में लाखों भक्त एकत्रित होते हैं। इस दिन बाल गोपाल की पालकी सजाई जाती है।

Image

Janmasthmi puja shubh muhurt

Janmashtami 2023 भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा जाता है और उन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर पृथ्वी पर बुराई का अंत किया।कृष्ण की पूजा सभी परिवारों में की जाती है और पृथ्वी पर उनके जन्मदिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर घर में कृष्ण की पूजा की जाती है और कहा जाता है कि इससे घर में सौभाग्य आता है। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह में मनाई जाती है। इस महीने को आमतौर पर बदु माह के नाम से जाना जाता है।ये माह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही विशेष माह माना जाता है।इस साल कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ लोग 6 सिंतबर बता रहें हैं तो कुछ लोग इस त्योहार को 7 सितंबर को मना रहें। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी

भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी के दिन हुआ था इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के नमा से कहा जाना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष यह तिथि 6 सितंबर को 3:37 बजे प्रारंभ होकर 7 सितंबर को 4:14 बजे समाप्त होगी। धर्म पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाती है। इस दिन, रोहिणी नक्षण सुबह 9:20 बजे शुरू होता है और 7 सितंबर को सुबह 10:25 बजे समाप्त होगा है। अधिकतर जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है, इस वजह से इस बार गृहस्थ लोग यह पर्व 6 सिंतबर को मनाएंगे और वैष्णव लोग यह त्योहार 7 सिंतबर को मनाएंगे।

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त 2023

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा आधी रात को की जाती है क्योंकि उनका जन्म आधी रात को हुआ था। 6 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ समय सिर्फ 46 मिनट तक रहेग । रात्रि 12:48 बजे से प्रातः 12:48 बजे तक यह लगभग अगले दिन, 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article