शहर

टीचर की कथित पिटाई से मासूम के कान का पर्दा फटा! मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के पुष्पा स्कूल का मामला-Video

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक निजी स्कूल के टीचर की मारपीट से मासूम बच्ची के कान का पर्दा फटने का माता पिता ने लगाया आरोप, यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है।

Image

टीचर की कथित पिटाई से मासूम के कान का पर्दा फटा!

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के टीचर की मारपीट से मासूम बच्ची के कान का पर्दा फटने का माता पिता ने लगाया आरोप, यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा सांभवी के साथ स्कूल की अध्यापिका अमृता सिंह पर छात्रा के साथ मारपीट करने व मारपीट से उनकी बेटी के कान के पर्दे में छेद हो जाने का आरोप माता पिता ने लगाया है, वही इस मामले की शिकायत माता पिता के द्वारा लिखित रूप से जिला कलेक्टर को भी दी गई है, जिसके बाद कलेक्टर ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए है।

मामला टीकमगढ़ शहर के पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा सांभवि के पिता राजेश तिवारी का आरोप है की पिछले महीने की 15 जुलाई को उनकी बेटी सांभवी के साथ स्कूल में अध्यापिका अमृता सिंह ने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रबंधन से की थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

बेटी लगातार कान दर्द की शिकायत किया करती थी

मारपीट की घटना के बाद से उनकी बेटी लगातार कान दर्द की शिकायत किया करती थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाया, जांच उपरांत डॉक्टर का कहना था की उनकी बेटी के कान के पर्दे में छेद हो गया है जिस कारण उसे दर्द रहता हैं।

स्कूल से बेटी का नाम काट कर टीसी पकड़ा दी

पिता का कहना है उन्होंने डॉक्टर की रिपोर्ट से स्कूल वालों को अवगत कराया तो पहले तो उन्होंने बेटी के इलाज में सहयोग करने की बात कही थी, लेकिन बाद में इलाज कराना तो दूर उन्होंने स्कूल से बेटी का नाम काट कर टीसी पकड़ा दी, आज भी स्कूल प्रबंधन अपनी टीचर का बचाव कर रहा है, जिसके बाद मजबूरन उन्हें जिले के कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत करना पड़ी है।

पूरे मामले की जांच कराने की टीकमगढ़ कलेक्टर ने बात कही

वहीं शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच कराने की टीकमगढ़ कलेक्टर ने बात कही है, वहीं जब स्कूल प्रबंधन से इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि टीचर ने बच्ची को मारा है, हमने छात्रा के माता पिता को पूरा सहयोग किया। और हमने बच्ची के इलाज के लिये भी अपने स्तर से नाक कान गला विशेषज्ञों से बात कर ली थी, लेकिन परिजन इलाज को राजी नहीं हुए, वे अपने बच्चे का इलाज ग्वालियर कराना चाहते थे, हमने उन्हें पूरा सहयोग किया है वही टीसी काटने की बात है तो छात्रा के माता पिता ने ही स्कूल से नाम कटवाने का फॉर्म भर कर हमें दिया था, रहा मारपीट का सवाल तो टीचर ने बच्चे के साथ ऐसी कोई गंभीर मारपीट नहीं की है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article