अध्यात्म

Sawan Shivratri 2026 Upay: सावन शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पाए तो क्या करें? जानें शिव कृपा पाने के 3 महाउपाय और नियम

Sawan Shivratri 2026 Upay: आज 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि है। आज के दिन शिव जी को खुश करने के लिए व्रत रखने का विधान है। यदि किसी कारण से आज आप व्रत नहीं रख पाए हैं तो ऐसी स्थिति में कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। चलिए जानें शिव जी को खुश करने के 3 सरल, लेकिन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Image

सावन शिवरात्रि पर किए जाने वाले महाउपाय

Sawan Shivratri 2026 Upay: सावन के पवित्र महीने में आने वाली शिवरात्रि को काफी शुभ माना जाता है, जिसका व्रत हर साल श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महादेव के साकार रूप यानी मूर्ति और निराकार रूप यानी शिवलिंग की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि व्रत के सफल होने पर पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 जुलाई से शुरू हुए सावन की शिवरात्रि का व्रत आज 11 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है।

यदि किसी कारण से आप आज सावन शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पाए हैं तो ऐसी स्थिति में शिव कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।

सावन शिवरात्रि के अचूक उपाय

  • जिन लोगों ने आज सावन शिवरात्रि पर व्रत नहीं रखा है, वो शिवलिंग की पूजा जरूर करें। शिव मंदिर जाएं और वहां जाकर सबसे पहले महादेव से व्रत न रख पाने के लिए माफी मांगें। फिर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, जल, चंदन, बेलपत्र, भस्म, फल और फूल अर्पित करें। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का निरंतर जाप करते रहें। अब घी का दीपक जलाएं और शिव चालीसा का 3 बार पाठ करें। अंत में आरती करें और अपनी इच्छा को भोलेबाबा के सामने व्यक्त करें।
  • सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर 7 से 11 बार शिव स्तुति का पाठ करना भी शुभ होता है। इससे न सिर्फ महादेव खुश होते हैं, बल्कि अपने भक्त की इच्छाओं को भी पूर्ण करते हैं।
  • पौराणिक शास्त्रों में दान को एक पुण्य कर्म माना गया है, जिसे किसी विशेष दिन करना फलदायी होता है। आज सावन शिवरात्रि के दिन आप शिव जी की कृपा पाने के लिए गरीबों को कच्चा दूध, दही, चावल, चीनी, जौ, गेहूं, काले तिल, सफेद वस्त्र, गाय का घी और जल का दान कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण, आंखों के अलावा शरीर पर असर का दावा कितना सही?

आज सावन शिवरात्रि के दिन न करें ये गलतियां

अगर आपने आज सावन शिवरात्रि का व्रत नहीं रखा है, फिर भी कुछ जरूरी नियमों का पालन जरूर करें। आज दोपहर के समय सोने की जगह शिव जी का स्मरण करें। दिनभर किसी भी प्रकार की तामसिक चीज न खाएं और न ही कोई नशा करें। साथ ही बाल और नाखून काटने से बचें। जितना हो सके, उतना लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए नियम

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article