अध्यात्म

Dhanteras 2022: धनतेरस पर ये 5 चीजें घर लाने से प्रसन्न होंगे धनकुबेर, जमकर बरसेगा पैसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:14 AM IST

धनतेरस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस को धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस के दिन कुछ खास चीजें खरीदकर घर लाने से सुख-संपन्नता बढ़ती है।

Image

धनतेरस पर ये 5 चीजें घर लाने से प्रसन्न होंगे धनकुबेर, जमकर बरसेगा पैसा

Dhanteras 2022 Date and Time: धनतेरस धन के देवता कुबेर और धनवंतरी की उपासना का पर्व है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ खास चीजें खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर ये चीजें घर लाने से सुख-संपन्नता बढ़ती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदकर घर लाने से भाग्योदय होता है।

सोना-चांदी- धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदने से धनकुबेर और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। आप अपने सामार्थ्य के अनुसार, सोने या चांदी की एक छोटी सी लौंग भी लेकर आ सकते हैं।

पीतल के बर्तन- पीतल को भगवान धनवंतरी का बर्तन माना गया है। कहते हैं कि धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदने से स्वास्थ्य और आरोग्य के वरदान की प्राप्ति होती है। आप पीतल का चम्मच, थाल, परात या कोई अन्य बर्तन भी घर लेकर आ सकते हैं।

झाड़ू- धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर लाना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस दिन घर में नई झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पुरानी या टूटी झाड़ू को रिप्लेस करने के लिए भी धनतेरस बहुत ही शुभ दिन माना गया है।

धनिया- धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। आप चाहें तो इस दिन अपने घर के आस-पास धनिये का पौधा भी लगा सकते हैं।

गोमती चक्र- गोमती चक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यताएं हैं कि धनतेरस पर देवी लक्ष्मी को 11 गोमती चक्र अर्पित करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। धनतेरस पर एक गोमती चक्र लाकर आप अपने घर के मंदिर में भी रख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article