Numerology Number 8 Horoscope 2022 (अंक ज्योतिष राशिफल 2022): अंक 08 का स्वामी शनि होता है। जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष व किसी भी माह के दिनांक 08,17 या 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक में आएंगे। इस जन्मांक के जातक तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। ऐसे जातक बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह राशि बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शुक्र तथा बुध को शनि का परम मित्र माना जाता है। ऐसे जातकों का शुभ रत्न नीलम है। 2022 का अंक 06 शुक्र का नेतृत्व करता है, इस लिहाज से ये साल 8 अंक के लिए अच्छा रहेगा।
जन्मांक 8 का वार्षिक राशिफल
1. स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सुख में इस वर्ष प्रसन्नता रहेगी। मार्च में हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्वांस व नेत्र रोगियों को समस्या आ सकती है। शुगर तथा हार्ट के मरीजों के लिए अगस्त का महीना कष्टप्रद है।
2. जॉब व व्यवसाय
बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। आईटी, मीडिया तथा मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए 17 जून के बाद का समय बहुत अनुकूल है। 16 मार्च से 17 नवम्बर के बीच पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। फिल्म तथा टीवी इंडस्ट्री से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। व्यवसाय मध्यम होगा। अप्रैल के बाद व्यवसाय बेहतर है।
3. लव लाइफ एवं दाम्पत्य जीवन
लव लाइफ सफल रहेगी। अविवाहित लोगों का लव लाइफ सुखद रहेगा। जीवन साथी को मार्च,सितम्बर तथा दिसम्बर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा। इसके लिए मई से दिसंबर तक का समय अनुकूल है। आपके लव लाइफ के लिए अप्रैल से नवम्बर तक का समय बहुत अच्छा नहीं है।
4. व्यवसाय व आर्थिक स्थिति
मार्च तथा जून में पैतृक धन मिलने की व्यवस्था बनेगी। इस वर्ष व्यवसाय भी ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
5. शुभ समय
अप्रैल व जून के समय अच्छा है। सितम्बर व नवम्बर में व्यवसाय शुभ रहेगा।
6. उपाय
शनिवार को पीपल को जल दें व उसकी पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री कृष्ण उपासना करें। शनि व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

