Makar Yearly Rashifal 2022 (Capricornus Yearly Horoscope 2022): मकर राशि ज्योतिष की दशम राशि है। मकर का स्वामी शनि होता है। शनि न्याय का ग्रह है। इस राशि के जातक तकनीकी तथा कला और फिल्म फील्ड में बहुत सफल होते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं, उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। आध्यात्मिक गुरु होते हैं और ये अच्छे न्यायाधीश भी साबित होते हैं। राजनीति के लिए यह राशि बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि शुक्र तथा बुध का परम मित्र है। तुला तथा वृष इसकी परम मित्र राशियां हैं। मिथुन, कन्या तथा कुम्भ इसकी प्रिय मित्र राशियां हैं। कुंभ राशि का शुभ रत्न नीलम है।
मकर वार्षिक राशिफल 2022
1. स्वास्थ्य
वर्ष के आरम्भ में मकर का शनि स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते हैं। गुरु के कुम्भ गोचर से थोड़ा बेहतर रहेगी। नवम्बर व दिसंबर में थोड़ी परेशानी रहेगी। बीपी के पेशेंट सितम्बर के बाद हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्वांस तथा कफ के रोगियों को समस्या आ सकती है। जनवरी, मार्च तथा अगस्त का महीना भी बहुत बेहतर नहीं है।
2. जॉब व व्यवसाय
व्यवसाय में प्रगति है। मार्च के बाद मई फिर सितम्बर के बाद का समय व्यवसाय के लिए बेहतर है। आईटी, बैंकिंग,प्रबंधकीय तथा मेडिकल फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मार्च से नवम्बर के मध्य विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। आई टी , मीडिया तथा ला फील्ड के जातकों के लिए 15 फरवरी के बाद का समय बहुत अनुकूल है। 15 अगस्त के बाद पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। आईटी, पत्रकारिता तथा टीवी इंडस्ट्री से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। टीचिंग तथा प्रशासनिक सेवा के लोग इस वर्ष लाभान्वित होंगे तथा अगस्त के बाद उनका प्रमोशन होगा।
3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
इस वर्ष लव लाइफ सफल रहेगी। फरवरी व मई में लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को अप्रैल, सितम्बर तथा दिसम्बर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा। इसके लिए फरवरी फिर नवम्बर के बाद का समय बेहतर है।
4. उपाय
शनिवार को शनि व बुध के बीज मंत्र का जप करें। पीपल की पूजा करें। हनुमानजी की उपासना करें। इस राशि के स्वामी शनि देव की पूजा करें। लाजवर्त धारण करें। कुंडली अध्ययन के बाद नीलम भी धारण कर सकते हैं।
5. व्यवसाय व आर्थिक स्थिति
व्यवसाय में वृद्वि होगी। अगस्त के बाद कोई बड़ा लाभ सम्भव है। मकान व वाहन क्रय कर सकते हैं। यह वर्ष बहुत ही समृद्धि देगा।

