Tips for Wealth: धन वर्षा के लिए करें ये घरेलू टोटके, जल भरे पात्र में रखें चांदी की प्रतिमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 07:17 AM IST

Tips for Wealthiness : धन की प्राप्ति के लिए लोग अपने घरों में विभिन्न टोटके अपनाते हैं। घर के दक्षिण पूर्व दिशा में हरियाली रखने से धन वर्षा होती है। इसी प्रकार घर के उत्तर पश्चिम दिशा में जल पात्र में चांदी की प्रतिमा रखने से वरुण देवता प्रसन्न होते हैं। इससे धन वर्षा होती है। 

Tips for Wealth: धन वर्षा के लिए करें ये घरेलू टोटके, जल भरे पात्र में रखें चांदी की प्रतिमा
Photo Credit: People

Tips for Wealthiness : धन प्राप्ति के लिए लोग अपने घरों में अलग-अलग टोटके अपनाते हैं। इससे घर की सुख शांति व समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो अलग-अलग देवताओं को प्रसन्न करने की अलग-अलग विधियां होती हैं। इन विधियों को अपनाकर अपने देवता को प्रसन्न कर हम अपने बिगड़े हुए भाग्य को जगा सकते हैं। सुख समृद्धि व प्रेम के देवता वरुण माने जाते हैं। कहा जाता है यदि वरुण देवता प्रसन्न हो तो घर में सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार में आपसी सौहार्द व प्रेम बना रहता है वरुण देवता के प्रसन्न होने से घर में धन धन वर्षा होती है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में हरियाली रखने से होती है धनवर्षा

घर के दक्षिण पूर्व दिशा में हरियाली रखने से धन वर्षा होती है। ऐसा माना जाता है कि घर के दक्षिण पूर्व दिशा में मनीप्लांट, पेड़-पौधे, फूल आदि लगाने से इस दिशा में हरियाली बनी रहती है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में वरुण का वास होता है, हरियाली से वरुण देवता प्रसन्न होते हैं। इससे धन वर्षा होती है।

उत्तर पश्चिम दिशा में जल भरे पात्र में चांदी की प्रतिमा रखने से होती है धनवर्षा

घर के उत्तर पश्चिम दिशा के कमरे के अंतिम छोर पर किसी पात्र में स्वच्छ जल रखकर उसमें चांदी की प्रतिमा रखने से धन वर्षा होती है।

लक्ष्मी के देवता हैं शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह प्रेम, प्रसन्नता तथा लक्ष्मी के देवता माने जाते हैं। उत्तर पश्चिम दिशा में वरुण देवता का वास होता है। इस तरह चांदी की छोटी सी प्रतिमा जल भरे पात्र में रखने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पारिवारिक सुख समृद्धि व प्रेम बना रहता है। दंपति सहित परिवार के सभी लोग एक दूसरे से प्रेम व सौहार्द से रहते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय