अध्यात्म

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope 02 to 08 November 2026: नवंबर का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप साप्ताहिक राशिफल से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है।

Image

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर सभी 12 वालों के लिए

Weekly Horoscope 02 to 08 November 2026 (साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 नवंबर 2026): नवंबर 2026 का पहला सप्ताह कार्तिक माह में पड़ रहा है। इस सप्ताह कई राशियों को जॉब, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे तो कुछ को परिवार और लव लाइफ में खुशियां मिल सकती हैं। वहीं, कुछ राशियों को हेल्थ और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल कर्क, गुरु सिंह, सूर्य, बुध और शुक्र तुला, राहु कुंभ तथा शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 02 से 08 नवंबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

सुजीत जी महाराज के अनुसार, कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और मंदिर में उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। व्याधि से परेशान लोग महामृत्युंजय महामंत्र का जप कर सकते हैं। इस सप्ताह अन्न और वस्त्र का दान करें। माता-पिता, गुरु और बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद लें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और संभव हो तो पवित्र नदी के जल से रुद्राभिषेक करें। शक्ति और शिव की उपासना के साथ बटुकभैरव स्तोत्र का पाठ भी शुभ रहेगा। मनोकामना पूर्ति के लिए सिद्धिकुंजिका स्तोत्र के नौ पाठ कर सकते हैं।

कार्तिक माह में शाम के समय परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवान का नाम जपें और भजन-कीर्तन करें। घर के मंदिर में अखंड दीपक जलाएं। सप्ताह में एक दिन व्रत रखें। सत्य का साथ दें और अन्याय से दूर रहें।

मेष राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों और आध्यात्मिक उन्नति के लिहाज से अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा और मंगल का चतुर्थ भाव में गोचर परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। सूर्य, बुध और शुक्र सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे बिजनेस और पार्टनरशिप से जुड़े कामों में फायदा मिलने के योग हैं। राहु एकादश भाव में रहकर धन प्राप्ति के नए रास्ते खोल सकता है। पंचम भाव में गुरु की स्थिति जॉब और बिजनेस में तरक्की के लिए अनुकूल है। बुधवार को चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार को दोस्तों के सहयोग से बिजनेस के कई काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में भी खुशी और संतुष्टि मिलेगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और फलों का दान करें। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों में नए मौके लेकर आ सकती है। सोमवार को चंद्रमा और मंगल का तृतीय भाव में गोचर भाई-बहनों और साहस से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाएगा। गुरु के सिंह राशि में गोचर से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। बुध और शुक्र की स्थिति जॉब में प्रोमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत दे रही है। गुरुवार को चंद्रमा और गुरु का शुभ संयोग करियर में नया पद दिला सकता है। हालांकि, मंगलवार को राहु और चंद्रमा का प्रभाव हेल्थ के लिहाज से अनुकूल नहीं रहेगा। बुधवार को ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बातचीत में संयम रखें। गुरुवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें। गाय को गुड़ और पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह जॉब और करियर में आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है। सप्ताह के पहले दिन मंगल और चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों और पारिवारिक सहयोग के लिए अच्छा रहेगा। गुरुवार को चंद्रमा और गुरु का तृतीय भाव में संयोग परिवार के लिए शुभ संकेत दे रहा है। शुक्र की स्थिति बिजनेस में नए अवसर दिला सकती है। बुधवार के बाद करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। उसे हाथ से न जाने दें। जॉब बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। गुरुवार को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। इस सप्ताह लव लाइफ अच्छी रहेगी और मंगलवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: बटुकभैरव स्तोत्र का पाठ करें और नीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में राहत और करियर में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। गुरुवार को चंद्रमा और गुरु का द्वितीय भाव में एक साथ गोचर धन लाभ का संकेत दे रहा है। मंगलवार को रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। गुरु की स्थिति धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ाएगी और धन आगमन के योग भी बनाएगी। बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को गुरुवार के बाद करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बुधवार को बिजनेस में कोई नया और अच्छा मोड़ आ सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में संतुष्टि मिल सकती है। शनिवार को अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखें।

इस सप्ताह का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

सिंह राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कामकाज और परिवार से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा। राशि स्वामी सूर्य के साथ बुध और शुक्र तृतीय भाव में रहेंगे। इससे कम्युनिकेशन, संपर्क और अपने प्रयासों के दम पर काम पूरे करने में मदद मिल सकती है। सोमवार को चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर कुछ धार्मिक या यात्रा संबंधी खर्च करा सकता है। शनि का अष्टम भाव में होना हेल्थ के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। बुधवार के बाद जॉब में बदलाव के लिए प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार को खानपान पर नियंत्रण रखें और समय का सही इस्तेमाल करें। शुक्रवार और शनिवार को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक और बिजनेस से जुड़े मामलों में अच्छा रह सकता है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा और मंगल का एकादश भाव में गोचर लाभ के संकेत दे रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों में सफलता दिला सकते हैं। मंगलवार को कोई पुराना या रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। शुक्रवार को बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है। गुरु और राहु की स्थिति लाभ और विरोधियों पर बढ़त दिलाने में मदद कर सकती है। इस सप्ताह हेल्थ बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और मिले हुए अवसरों का सही इस्तेमाल करें।

इस सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह जॉब, बिजनेस और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा का दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र के लिए शुभ रहेगा। सूर्य, बुध और शुक्र की स्थिति करियर में आगे बढ़ने और वित्तीय लाभ के मौके दे सकती है। जॉब में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, राहु के प्रभाव से खर्च बढ़ सकते हैं। पंचम भाव में राहु की स्थिति स्टूडेंट्स को मेहनत के बाद अच्छी सफलता दिला सकती है। शनि के छठे भाव में होने से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन लगातार प्रयास से रास्ता निकलेगा। शुक्रवार को बिजनेस से जुड़े किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। बुधवार को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। शुक्रवार को लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और घर के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती जलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सोमवार को चंद्रमा और मंगल का नवम भाव में गोचर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएगा। गुरु का दशम भाव में गोचर जॉब और बिजनेस के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। धन आगमन के भी योग हैं। मंगल की स्थिति रियल एस्टेट और जमीन से जुड़े बिजनेस में लाभ दे सकती है। हालांकि, प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। बुधवार के बाद संतान के करियर को लेकर चली आ रही चिंता दूर हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और हेल्थ भी बेहतर रहेगी। जॉब में बदलाव या पद परिवर्तन की संभावना बन सकती है।

इस सप्ताह का उपाय: माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

धनु राशि वालों को इस सप्ताह हेल्थ और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। सोमवार को चंद्रमा और मंगल का अष्टम भाव में गोचर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। बिजनेस के लिए शुक्र की स्थिति प्रगति के अवसर देगी। बुध एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। शुक्रवार को धन प्राप्ति से मन प्रसन्न हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। समय का सही इस्तेमाल नहीं करने से परेशानी बढ़ सकती है। मेहनत और सही प्लानिंग से पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं। इस सप्ताह लव लाइफ अच्छी रहेगी और बुधवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बिजनेस और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा और मंगल का सप्तम भाव में गोचर बिजनेस पार्टनरशिप के लिए अच्छा रहेगा। गुरु और मंगल की स्थिति बिजनेस के साथ पारिवारिक समृद्धि में भी मदद कर सकती है। सूर्य, बुध और शुक्र की स्थिति कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर देगी। बुधवार को चंद्रमा और राहु का प्रभाव हड्डियों से जुड़ी परेशानी दे सकता है। हेल्थ को नजरअंदाज न करें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और जॉब व बिजनेस में स्थिति बेहतर रहेगी। मंगलवार को बीपी की समस्या से परेशान लोग विशेष सावधानी बरतें।

इस सप्ताह का उपाय: माता भगवती की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बिजनेस और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। नवम भाव में शुक्र और बुध का गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला है। सोमवार को मंगल और चंद्रमा का छठे भाव में गोचर विरोधियों पर बढ़त दिला सकता है। बिजनेस में उन्नति के योग हैं। हालांकि, बुधवार को अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी हो सकती है। करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। शुक्रवार को लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। शनिवार को चंद्रमा और राहु का प्रभाव हेल्थ के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

इस सप्ताह का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि (02 से 08 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शिक्षा, परिवार और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा और मंगल का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स को लाभ दे सकता है। गुरु की पंचम भाव में स्थिति घर-परिवार में धार्मिक आयोजन और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता के संकेत दे रही है। बुधवार के बाद बिजनेस को सही दिशा मिल सकती है। जॉब में प्रोग्रेस के लिए सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। हालांकि, शुक्रवार को चंद्रमा और केतु का प्रभाव हेल्थ के लिए प्रतिकूल हो सकता है। मंगलवार को चंद्रमा और मंगल का संयुक्त प्रभाव लीवर से जुड़ी परेशानी का संकेत दे रहा है। खानपान और सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

इस सप्ताह का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय