Bollywood Stars on Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम उन सितारों में आता है, जिन्होंने अपनी पहचान सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं रखी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरने तक, ऐश्वर्या ने हर जगह लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी खूबसूरती और अदाकारी के साथ-साथ उनका अंदाज भी हमेशा चर्चा में रहता है। अब उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी लिस्ट। तो चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के 53वें जन्मदिन पर काजोल (Kajol) समेत इन स्टार्स ने विश किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana: ‘मंगल रंग’ की आलोचना पर एआर रहमान का जवाब, बोले- सबको खुश करना मुमकिन नहीं
काजोल ने लुटाया प्यार
ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को 53 साल की हो गईं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। काजोल ने ऐश्वर्या की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या... हर मंच पर कमाल कर रही हो।' तस्वीर में ऐश्वर्या के पीछे एफिल टावर (Eiffel Tower) नजर आ रहा है। काजोल के इस छोटे से मैसेज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut हॉरर फिल्म से बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल, Rana Daggubati ने किया ‘स्केरी पिक्चर’ का ऐलान
जूही चावला ने भी खास अंदाज में किया विश
एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या! आप जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही शालीन भी हैं। आप हर काम कितनी आसानी से कर लेती हैं। आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां और खूबसूरत पल लेकर आए।' जूही के इस मैसेज में ऐश्वर्या की खूबसूरती और उनके अंदाज की तारीफ साफ नजर आई।
मनीष मल्होत्रा ने भी दी बधाई
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “डियर गॉर्जियस, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस ने भी ऐश्वर्या के लिए कई संदेश लिखे। किसी ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक बताया, तो किसी ने उनके पुराने किरदारों, गानों और कान्स लुक्स को याद किया।
1994 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने मणिरत्नम (Mani Ratnam) की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ (Iruvar) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसी साल फिल्म ‘और प्यार हो गया’ (Aur Pyaar Ho Gaya) से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam), ‘ताल’ (Taal), ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein), ‘देवदास’ (Devdas), ‘धूम 2’ (Dhoom 2), ‘गुरु’ (Guru), ‘जोधा अकबर’ (Jodhaa Akbar) और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) जैसी फिल्मों में काम किया।
