Horoscope Today, 01 August 2022: पहली अगस्त को है सावन 2022 का तीसरा सोमवार, देखें अपना राशिफल और उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:15 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 August 2022: आज सावन मास 2022 का तीसरा सोमवार है। जानें 01 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। आज क्या करें उपाय।

Horoscope Today, 01 August 2022: पहली अगस्त को है सावन 2022 का तीसरा सोमवार, देखें अपना राशिफल और उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 August 2022: आज  सूर्योदय के समय चन्द्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व सिंह राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, वृष, मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।

Aaj Ka Rashifal 01 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा पंचम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल व गुरु कुछ नया कर सकता है। शनि का दशम गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।         

वृष राशिफल

गुरु के एकादश व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर की अनुकूलता  के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। गेंहू का दान करें।

मिथुन राशिफल

शिक्षा में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व शुक्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।

कर्क राशिफल

गुरु नवम में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

जॉब में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तिल का दान करें।

कन्या राशिफल

द्वादश चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध व मित्र शुक्र आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब पंचम गोचर करके संतान को लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला राशिफल

आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। ज़मीन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाये।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पंचम गोचर दिवस को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। तिल व गुड़ का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

धनु राशिफल

चन्द्रमा का नवम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के मकर गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

चन्द्रमा का अष्टम व शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में शनि व मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

शनि द्वादश हैं जिसका प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफेद व हरा रंग शुभ है।

मीन राशिफल

 गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव राजनीति के लिए शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। मूंग व तिल का दान करें।
 

End of Article