Panchang Today (आज का पंचांग) 01 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज सोमवार का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Aaj Ka Panchang 01 August 2022 in Hindi
दिनांक - 01 अगस्त 2022
दिवस - सोमवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि - चतुर्थी
सूर्योदय - 05:45am
सूर्यास्त - 07:08 pm
नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि-सिंह 10:30pm तक फिर कन्या
करण-वणिज
योग-परिघ
01 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
01 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:57am से 12:49pm तक।
01 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:24pm से 03:15pm तक
01 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:04pm से 06:35pm तक
01 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

