Numerology Today, 01 August 2022: एक अंक के योग के साथ सावन का तीसरा सोमवार व्रत, जानें अपना लकी नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:17 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 01 August 2022: 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा दिन पहली अगस्त का दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

Numerology Today, 01 August 2022: एक अंक के योग के साथ सावन का तीसरा सोमवार व्रत, जानें अपना लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 01 August 2022: आज 01 अगस्त 2022 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है। यह पिता, आत्मा, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है। 01-08-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। भाग्य अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 01 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल

इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य - आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु व शुक्र सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें। 
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्य स्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय को शुक्र व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- बुध स्किन विकार की सम्भावना दे सकता है। गाय को पालक खिलाएं।
​शुभ अंक: 02

End of Article