Chaitra 2022 Vrat & Festival List: चैत्र मास 2022 के व्रत त्योहार- देखें नवरात्र, राम नवमी, हनुमान जयंती की डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 10:10 PM IST

Chaitra Vrat Tyohar & Festival List 2022, Chaitra Month 2022 Calendar: Navratri, Ram Navami, Basoda, Sheetla Ashtami, Good Friday, Hanuman Jayanti, Chaitra Amavsya Date: चैत्र मास में कई प्रमुख पर्व व त्योहार आते हैं। देखें चैत्र नवरात्र 2022, राम नवमी और हनुमान जयंती सहित सभी की डेट।

Chaitra 2022 Vrat & Festival List: चैत्र मास 2022 के व्रत त्योहार- देखें नवरात्र, राम नवमी, हनुमान जयंती की डेट

Chaitra Vrat Tyohar & Festival List 2021, Chaitra Month 2021 Calendar: सनातन धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है। चैत्र माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ब्रह्मा जी ने चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि की रचना आरंभ किया था। इस महीने (Chaitra month 2022) वसंत ऋतु के अंत के साथ ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है। वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना सूर्य देव और मां दुर्गा को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने सूर्य देव और देवी भगवती की विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र माह की शुरुआत 19 मार्च 2022, शनिवार से हो रही है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इस महीने व्रत एवं त्योहारों की भरमार होने वाली है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं चैत्र 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों (Chaitra 2022 festival list India) की पूरी लिस्ट।

Chaitra Maas 2022 Start Date, चैत्र 2022 कब से शुरू है

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र माह 19 मार्च 2022, शनिवार से शुरू होकर 16 अप्रैल 2022, शनिवार को समाप्त हो रहा है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास रहने वाला है, इस महीने चैत्र नवरात्रि, चैत्र पूर्णिमा, अमावस्या, कामदा एकादशी, यमुना छठ, गणगौर, प्रदोष व्रत और चतुर्थी व्रत बेहद खास हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Chaitra 2022 Hindu Calender, चैत्र मास 2022 के व्रत त्योहार

  • 21 मार्च 2022, सोमवार – संकष्टी चतुर्थी, शिवाजी जयंती
  • 22 मार्च 2022, बुधवार – रंग पंचमी
  • 23 मार्च 2022, गुरुवार – शहीद दिवस,
  • 24 मार्च 2022, शुक्रवार – शीतला एकादशी
  • 25 मार्च 2022, शनिवार – शातलाष्टमी, कालाष्टमी
  • 28 मार्च 2022, सोमवार – पापमोचिनी एकादशी व्रत
  • 29 मार्च 2022, मंगलवार – प्रदोष व्रत, बुढ़वा मंगलवार
  • 30 मार्च 2022, बुधवार – मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 01 अप्रैल 2022, शुक्रवार – स्नान दान की अमावस्या
  • 02 अप्रैल 2022, शनिवार – चैत्र नवरात्रि आरंभ
  • 03 अप्रैल 2022, रविवार – झूलेलाल जयंती
  • 04 अप्रैल 2022, सोमवार – गौरीपूजा, सरहुल झार
  • 05 अप्रैल 2022, मंगलवार – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
  • 06 अप्रैल 2022, बुधवार – स्कंद षष्ठी
  • 09 अप्रैल 2022, शनिवार – दुर्गाष्टमी
  • 10 अप्रैल 2022, रविवार – श्री राम नवमी, महातारा जयंती, स्वामी नारायण जयंती
  • 12 अप्रैल 2022, मंगलवार – कामदा एकादशी व्रत
  • 13 अप्रैल 2022, बुधवार – वामन द्वादशी, कामदा एकादशी व्रत
  • 14 अप्रैल 2022, गुरुवार – प्रदोष व्रत, महावीर जयंती
  • 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार – गुड फ्राइडे
  • 16 अप्रैल 2022, शनिवार – चैत्री पूर्णिमा, हनुमान जयंती

चैत्र माह के बाद व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। आपको बता दें बैसाख का महीना भी व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

End of Article