Aaj Ka Panchang: सावन शुक्ल की द्वितीया पर करें यह उपाय, देखें 30 जुलाई 2022 का पंचांग व जानें शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 06:03 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 30 July 2022: 30 जुलाई के दिन सावन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। जानें आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: सावन शुक्ल की द्वितीया पर करें यह उपाय, देखें 30 जुलाई 2022 का पंचांग व जानें शुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 30 July 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 30 July 2022 in Hindi

दिनांक- 30 जुलाई 2022

दिवस- शनिवार 

माह- श्रावण, शुक्ल पक्ष

तिथि- द्वितीया 

सूर्योदय- 05:45 am

सूर्यास्त- 07:10 pm

नक्षत्र- आश्लेषा

सूर्य राशि- कर्क

चन्द्र राशि- कर्क12:13 pm तक फिर सिंह

करण- बालव

योग- व्यतीपात

30 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

30 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।

30 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

30 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:41 pm से 07:06 pm तक

30 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

End of Article