Horoscope Today, 30 July 2022: सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर इन जातकों को मिलेगी जॉब में सफलता, देखें राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 06:04 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 July 2022: आज सावन मास 2022 के शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। जानें 30 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। क्या करें उपाय।

Horoscope Today, 30 July 2022: सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर इन जातकों को मिलेगी जॉब में सफलता, देखें राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 July 2022: आज चन्द्रमा कर्क में है 12:33 pm के बाद सिंह राशि में आएंगे। आश्लेषा नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 30 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज 12:33 pm के बाद पंचम चन्द्रमा व द्वादश गुरु बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल 

आज के दिन दशम गुरु व 12:33pm के बाद तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल 

सूर्य इसी राशि में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 12:33 pm के बाद द्वितीय भाव में शुभ है। परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। आज चन्द्रमा के द्रव्य चावल व दही का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य द्वादश रहेंगे। 12:33 pm के बाद इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। शुक्र व मंगल जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कन्या राशिफल 

सप्तम गुरु शुभ है। 12:33 pm के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि व मंगल भी मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मन्दिर में विष्णु जी को पीला पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

सूर्य कर्क तथा चन्द्रमा 12:33 pm के बाद एकादश भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। पॉलिटिक्स को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम भाव में रहकर आर्थिक प्रगति देंगे। 12:33 pm के बाद चन्द्रमा दशम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल 

आज 12:33 pm के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।                

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में व 12:33 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में  गोचर करेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

सूर्य कर्क 12:33 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व शुक्र शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल 

सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। 12:33 pm के बाद चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। शुक्र व चन्द्रमा यात्रा के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिकता कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article