अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 20 November 2022: भगवान विष्णु को समर्पित है आज का दिन, जानें नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 20, 2022, 12:04 AM IST

Aaj Ka Panchang 20 November 2022 in Hindi Today:आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुना जाता है। इसी के साथ जानें आज का पञ्चाङ्ग और इस के शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में।

Image

Aaj Ka Panchang 20 November 2022

Aaj Ka Panchang 20 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।हस्त नक्षत्र है।आज प्रीति योग है। एकादशी को भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।सत्यनारायण कथा सुनते हैं।इस व्रत का बहुत महत्व है। आज माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें।

श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

20 नवम्बर 2022

दिवस

रविवार,

माह

मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष

तिथि

एकादशी

सूर्योदय

06:48am

सूर्यास्त

05:25pm

नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी

सूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

कन्या

करण

बालव

योग

प्रीति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीतमुहूर्त

11:53am से 12:45 pm तक

राहुकाल

सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

विजय मुहूर्त

02:31pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त

06:41pm से 07:06pm तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article