अध्यात्म

4 दिसंबर 2025 को क्या है, आज कौन सा व्रत है, क्या आज चंद्र ग्रहण लगेगा

4 December 2025 ko kya hai: 4 दिसंबर 2025 यानी आज गुरुवार का दिन है। आज सुबह 8:30 बजे के बाद से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी। आज पूरनमासी पर दिसंबर 2025 का सत्यनारायण व्रत रखा जाएगा। इसी के साथ लोग ये भी खोज रहे हैं कि आज कोई ग्रहण लगेगा या नहीं - जानते हैं इसके बारे में।

aaj 4 december 2025 ko kya hai, aaj kya hai

4 दिसंबर 2025 को क्या हैं, कौन सा व्रत है (Pic: Canva)

4 December 2025 ko kya hai: हिंदू पंचांग में 4 दिसंबर 2025 की तारीख को बेहद शुभ तरीके से देखा जा रहा है। इस दिन गुरुवार है और इसी के साथ ही 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा भी रहेगी। यह योग भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। सबसे शुभ माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से लेकर दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। रवि योग सुबह 06:59 AM से दोपहर 02:54 PM तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय दोपहर 01:29 बजे से 02:48 बजे तक रहेगा।

दिसंबर में कौन सी पूर्णिमा आती है

4 दिसंबर 2025 को क्या है

4 दिसंबर 2025, गुरुवार यानी आज के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। दिसंबर 2025 की पूरनमासी भी आज ही है। यह साल की आखिरी पूर्णिमा होगी और इसी तारीख पर ही 2025 का आखिरी सुपरमून भी दिखाई देगा।

4 दिसंबर 2025 को कौन सा व्रत है

4 दिसंबर 2025 को गुरुवार के दिन दिसंबर 2025 का सत्यनारायण व्रत रखा जाएगा। यह व्रत हर पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन भी माना जाता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में पूर्णिमा तिथि और गुरुवार के संयोग से यह दिन भगवान विष्णु और उनके सत्यनारायण रूप की पूजा के लिए यह एक शुभ दिन बन रहा है। आगे हम आपको 4 दिसंबर 2025 का पंचांग भी बता रहे हैं जहां से आप पूजा के लिए दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त भी जान सकते हैं।

क्या आज चंद्र ग्रहण है, क्या आज कोई ग्रहण लगेगा

4 दिसंबर 2025 को पूर्णिमा तिथि के साथ ही लोगों में यह जिज्ञासा भी बनी हुई है कि क्या इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। दरअसल, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। इस वजह से कई लोग इसे लेकर कंफ्यूजन में हैं। हालांकि बता दें कि 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

4 दिसंबर 2025 का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्त

शुभ समय:

ब्रह्म मुहूर्त: 05:10 AM – 06:04 AM

प्रातः संध्या: 05:37 AM – 06:59 AM

अभिजित मुहूर्त: 11:50 AM – 12:32 PM

विजय मुहूर्त: 01:56 PM – 02:37 PM

गोधूलि मुहूर्त: 05:21 PM – 05:49 PM

सायाह्न सन्ध्या: 05:24 PM – 06:45 PM

अमृत काल: 12:48 PM – 02:12 PM

निशिता मुहूर्त: 11:45 PM – 12:39 AM (05 दिसंबर)

रवि योग: 06:59 AM – 02:54 PM

अशुभ समय:

राहुकाल: 01:29 PM – 02:48 PM

यमगण्ड: 06:59 AM – 08:17 AM

आडल योग: 06:59 AM – 02:54 PM

दुर्मुहूर्त: 10:27 AM – 11:09 AM

गुलिक काल: 09:35 AM – 10:53 AM

गुलिक काल (दूसरा भाग): 02:37 PM – 03:19 PM

वर्ज्य: 04:49 AM – 06:12 AM (05 दिसंबर)

भद्रा: 08:37 AM – 06:40 PM

बाण: रोग — 08:56 AM तक

लेटेस्ट न्यूज

मेधा चावला
मेधा चावला Author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article