अध्यात्म

दिसंबर 2025 में पूर्णिमा कब है, दिसंबर में कौन सी पूर्णिमा आती है, जानें दिसंबर महीने में पूर्णिमा किस दिन है

December 2025 Purnima Date (दिसंबर 2025 में पूर्णिमा कब है): सनातन धर्म में पूर्णिमा की तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे शुभ कार्यों के लिए भी अच्छा माना जाता है। यहां देखें कि दिसंबर 2025 में पूर्णिमा की डेट एंड टाइम। देखें कल क्या है।

Image

दिसंबर 2025 में पूर्णिमा कब है (Pic: Canva)

December 2025 Purnima Date (दिसंबर 2025 में पूर्णिमा कब है): प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ और पावन मानी जाती है। पूर्णिमा को चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। माना जाता है कि इस दिन आध्यात्मिक ऊर्जा अपने उच्चतम स्तर पर रहती है, इसलिए पूजा, ध्यान और मंत्रजप का फल कई गुना बढ़ जाता है। यहां देखें कि पूर्णिमा दिसंबर 2025 में कब है। दिसंबर 2025 में कौन सी पूर्णिमा का व्रत है।

December 2025 Purnima Date

दिसंबर 2025 में पूर्णिमा की सही डेट 4 दिसंबर, दिन गुरुवार है। इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ेगी जो कि भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।

December Purnima 2025 Date and Time

4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा आएगी। दिसंबर में पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 4 तारीख को गुरुवार के दिन सुबह 8:37 बजे से आरंभ होगी। इसका समापन 5 दिसंबर को सुबह 4:43 बजे पर होगा। दिसंबर में पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय शाम 16:35 बजे पर होगा।

दिसंबर में कौन सी पूर्णिमा आती है

दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा आती है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास को श्रीकृष्ण ने स्वयं ही सर्वश्रेष्ठ महीना कहा था, इसलिए इस माह की पूर्णिमा विशेष पुण्यदायक मानी जाती है।

इस पूर्णिमा पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस तिथि पर किया गया दान कई जन्मों के कर्मों को हल्का करता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अन्नदान, वस्त्रदान और जरूरतमंदों को सहायता देने से विशेष पुण्य मिलता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा-विधि

सुबह में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करें। शंख, तुलसी और पीली वस्तुओं का प्रयोग शुभ माना जाता है। शाम को दीपक जलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें। विष्णु सहस्रनाम या नारायण कवच पाठ करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article