हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड से मयार घाटी और चोखंग-नाइंगर इलाके में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। राज्य में मानसून से अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है और 88 सड़कें अभी भी बंद हैं।
Aug 19, 3:32 AMOdisha Weather: बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से ओडिशा में 17 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। 15 अगस्त तक तेज हवाएं चल सकती हैं, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
Aug 12, 7:07 AMDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Aug 12, 5:52 AMAgle 10 Din Ka Monsson ka Mausam 11 to 20 august 2026 (अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा) Floods, Cloudburst, IMD Red, Yellow Alert weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है और अगले 10 दिनों में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों तक कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 11, 2:58 PMहिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश, भूस्खलन और हादसों से अब तक 886 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य में 30 जून से 9 अगस्त तक 157 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 259 सड़कें बंद, 161 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
Aug 11, 7:18 AMउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज कुल 13 में से 12 जिलों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में भारी बारिश के चलते अचानक फ्लैश फ्लड की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
Aug 11, 6:19 AMUttarakhand Flood: उत्तराखंड के चमोली जिले में तमक नाले का बेली ब्रिज बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। इससे नीती घाटी के लगभग एक दर्जन गांवों और सीमा क्षेत्र का सड़क संपर्क टूट गया। हादसे में BRO का ड्राइवर भी तेज धारा में बहकर लापता हो गया।
Aug 11, 4:25 AMमुंबई में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट ने यात्रा चेतावनी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।
Aug 11, 2:14 AMमानसून की सक्रियता के चलते देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। दिल्ली में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, वहीं ओडिशा में निम्न दबाव के असर से भारी बारिश की आशंका है। असम में बाढ़ ने गंभीर रूप ले लिया है, जबकि राजस्थान में मानसूनी बारिश अब तक सामान्य से कम दर्ज की गई है।
Aug 11, 10:03 AMदिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के चलते एक बार फिर कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिला, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।
Aug 10, 2:54 PMराजस्थान के झालावाड़ में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और जलभराव के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। मनोहरथाना और पिड़ावा क्षेत्र में स्कूलों में पानी घुसने से बच्चे और शिक्षक फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Aug 10, 11:09 AMदेश के कई राज्यों में बारिश का दौर कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन बाढ़, जलभराव और भूस्खलन से हुई तबाही ने जनजीवन को अब भी प्रभावित कर रखा है। असम, हिमाचल प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में सड़कें बंद हैं, लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं और बारिश से जुड़ी घटनाओं में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और पूर्वोत्तर तक मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Aug 08, 6:15 PMउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज और कल कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।
Aug 09, 6:35 AMदिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, कई इलाकों में तेज बारिश से जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ गई। गुरुग्राम में सोहना रोड समेत कई जगहों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि दिल्ली के देवली इलाके में पार्किंग की दीवार गिरने से आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Aug 08, 1:10 PMदिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से सक्रिय बारिश वाले बादलों के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में देर रात तक बारिश का असर बने रहने की संभावना है।
Aug 07, 3:12 PMझारखंड में मौसम के साथ आकाशीय बिजली का खतरा भी चिंता बढ़ा रहा है, जहां दो जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की जान चली गई। स बीच, 8 और 9 अगस्त को राज्य में बारिश का दौर जारी रहने तथा कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
Aug 07, 12:19 PMदिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।
Aug 06, 6:49 AMदिल्ली-NCR में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
Aug 06, 4:20 AMभारत में इस साल मानसून की चाल बहुत ही ज्यादा असमान है। बादलों का घर कहा जाने वाला मेघालय तो बारिश को तरस रहा है, बिहार की स्थिति भी वैसी ही है। जबकि लद्दाख और गुजरात में लोग बहुत ज्यादा बारिश से परेशान हो चुके हैं।
Aug 05, 12:51 PMहिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य में 153 सड़कें बंद हैं, 191 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं और 58 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aug 05, 3:59 AMदेश के कई हिस्सों में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केरल में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, वहीं असम, कर्नाटक और ओडिशा में भी कई इलाके बाढ़ और तेज बारिश की चपेट में हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के बीच प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Aug 05, 12:15 AMदिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 July 2026: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश न होने से लोगों को उमस और गर्मी से बहुत परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Aug 04, 5:24 AMराजस्थान में पिछल कुछ दिनों से मानसून काफी एक्टिव बना हुआ था। आज सुबह भी जयपुर, अजमेर, दौसा और करौली सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान जताया है।
Aug 03, 5:56 AMAssam Flood: असम के 5 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव और धेमाजी के 335 गांव डूबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
Aug 03, 2:02 AM