स्पोर्ट्स

U-20 World Chess Championship: भारत के इथन वाज और सविता भास्कर ने जीता अंडर-20 विश्व खिताब

भारत के ग्रैंडमास्टर इथन वाज और अंतरराष्ट्रीय मास्टर सविता श्री भास्कर ने वेनेजुएला के काराकास में चल रही अंडर 20 विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप में लड़के और लड़कियों के वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया ।

Image

सविता श्री भास्कर और वी सी निवेदिता

नई दिल्ली: भारत के ग्रैंडमास्टर इथन वाज और अंतरराष्ट्रीय मास्टर सविता श्री भास्कर ने वेनेजुएला के काराकास में चल रही अंडर 20 विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप में लड़के और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टूर्नामेंट 18 से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया था। तीन सितंबर 2011 को जन्मे वाज 15 वर्ष दो महीने की उम्र में सबसे युवा विश्व जूनियर चैम्पियन बने। उन्होंने फ्रांस के जोएल लॉतियेर का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1988 में एडीलेड में 15 वर्ष पांच महीने की उम्र में खिताब जीता था।

32 देश के 103 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

वाज ने नौ अंक बनाये जबकि सविता को 9.5 अंक मिले। भारत ने इससे पहले 2008 में दोनों खिताब जीते थे जब अभिजीत गुप्ता और डी हरिका को स्वर्ण मिला था। अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर वी सी निवेदिता को कांस्य पदक मिला। इस प्रतियोगिता में 11 दिनों के दौरान 32 देशों के 103 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Ethan Vaz

Ethan Vaz

14 साल की उम्र में इथन बने थे ग्रैंड मास्टर

3 सितंबर, 2011 को गोवा में जन्मे इथन वाज 14 साल की उम्र में भारत के 96वें ग्रैंड मास्टर बने थे। 12 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल मास्टर का खिताब हासिल किया था।साल 2025 में ताजिकिस्तान में आयोजित पश्चिमी एशिया अंडर-16 यूथ चेस चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच पदक जीते थे।

शानदार रहा है सविता श्री भास्कर का करियर

25 जनवरी 2007 को चेन्नई, तमिलनाडु में जन्मीं सविता श्री भास्कर ने साल 2023 में विमेंस ग्रैंडमास्टर और साल 2025 में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब अपने नाम किया था। इस साल उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं जून 2026 में मंगोलिया के उलानबटर में महिला एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article