शहर

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के लिए रहें तैयार; जानें अगले 6 दिन मौसम का हाल

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली-NCR में मानसून एक्टिव, आज भी बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो)

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून लगातार एक्टिव बना हुआ है। जिसके चलते बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। अगस्त की शुरुआत से ही राजधानी में बारिश का मौसम बना हुआ है। मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। लेकिन कम बारिश के चलते लोगों को उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल राजधानी में इस हफ्ते बारिस का सिलसिला जारी रहने का पूर्वनुमान है।

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। दिन या शाम के समय कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी के चलते लोगों को उमस भी परेशान करेगी।

दिल्ली में कब तक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से 18 अगस्त के दौरान राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

15 अगस्त को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के दिन भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुबह 4 से 9 बजे के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दोपहर से शाम तक छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article