शहर

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट; ऑफिस-स्कूल जाने वालों की बढ़ी आफत

दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश जारी

Photo : ANI

दिल्ली में आज का मौसम (06 July 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कही झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। बारिश के कारण उसम और गर्मी से बड़ी राहत मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है। किन सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक भी सुस्त पड़ गया। IMD ने आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली की गरज-चमक के भी आसार हैं। आईएमडी ने आज सुबह 8 बजे तात्कालिक ( Nowcast) चेतावनी भी जारी की है। जिसके अनुसार सुबह 9 बजे से 11 तक जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के बावजूद उमस ने किया बेहाल

इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रही और बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के बीच कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसके बावजूद हवा में नमी की भारी मात्रा 74% से 100% रही। जिसके कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा।इस दौरान तापमान भले ही सामान्य से कम दर्ज किया गया, लेकिन उमस ज्यादा होने के कारण लोगों को 45 डिग्री सेल्सियस जैसी चुभने वाली गर्मी का अहसास हुआ।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश लोधी रोड क्षेत्र में 38.7 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा सफदरजंग में 15.6 मिमी, पालम में 1.4 मिमी और आयानगर में 0.2 मिमी बारिश हुई। रिज क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

11 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम? (IMD Forecast)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आने वाले 11 अगस्त तक राजधानी के आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे और रोजाना हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश और बादलों के प्रभाव से इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। इसके 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!