देश

26/11 मुंबई हमले के शहीदों को देश ने किया नमन, अमित शाह बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई जारी

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन किया।

Image

मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी

Photo : PTI

26/11 Mumbai Attack: आज 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की 18 बरसी है और इस अवसर पर देशभर में शहीदों और निर्दोष नागरिकों को याद किया जा रहा है। राष्ट्रपति से लेकर गृह मंत्री अमित शाह व अन्य नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े रुख और सुरक्षा बलों के बलिदान को नमन किया। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के विरुद्ध सबसे जघन्य अपराध है और भारत इसके हर रूप व साजिश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीदों को किया याद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को या करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा - मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की इस बरसी पर, मैं उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और हमारे बहादुर सैनिकों, पुलिसकर्मियों और उन सभी लोगों के साहस को नमन करती हूं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ निडरता से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान और निस्वार्थ सेवा हमारे राष्ट्र के हृदय में सदा के लिए अंकित रहेगी। आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर सकता है, लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता। आज हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करने और अधिक शांतिपूर्ण और मानवीय विश्व की दिशा में काम करने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं।

अमित शाह ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में अमित शाह ने लिखा कि वर्ष 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया और इस त्रासदी में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article