शहर

Rohtak News: रोहतक में आधी रात ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 युवकों की हत्या, पुलिस चौकी से 50 कदम दूर वारदात

हरियाणा के रोहतक में खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर ढाबे पर आधी रात करीब साढ़े 12 बजे अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की मौत हो गई। हमलावर कार में आए थे और घटना को भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

Image

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Photo : Times Now Digital

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर आधी रात करीब साढ़े 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों की हत्या कर दी। स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने ढाबे पर खाना खा रहे युवकों को निशाना बनाया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही ढाबे पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक को हमलावरों ने दौड़ाकर गोली मारी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article