जॉब्स

UPSC Recruitment 2022: आयोग ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, upsc.gov.in पर 10 नवंबर तक करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 10:23 PM IST

UPSC Recruitment 2022, UPSC Notification 2022, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और एक्सटेंशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

अभ्यर्थी upsc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Photo : iStock

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।‌ योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 10 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एक्सटेंशन ऑफिसर के 1 पद, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 2 पद और इन्वेस्टिगेटर ग्रेड I के 12 पद शामिल हैं। इन्वेस्टिगेटर और जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 और एक्सटेंशन ऑफिसर पदों के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।

UPSC Bharti 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

इन्वेस्टिगेट और जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए आयु 38 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी। ‌इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए आवेदन करने से पहले योग्यता अवश्य जांच लें।

UPSC Jobs 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 100 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जिसमें, अनारक्षित /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 अंक हासिल करना अनिवार्य है। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 अंक और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 अंक हासिल करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UPSC Application: ऐसे करें अप्लाई

योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 10 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ‌ अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ‌

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article